{"_id":"5b0b02864f1c1b916e8b4f6c","slug":"121527448198-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ मैनेजमेंट में सियासी दलों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ मैनेजमेंट में सियासी दलों ने झोंकी ताकत
Updated Mon, 28 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ मैनेजमेंट में सियासी दलों ने झोंकी ताकत
सहारनपुर। कैराना लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने बूथ मैनेजमेंट पर ताकत झोंक दी हैं। दोनों तरफ से युवाओं की टोलियां तैयार की गई है, जो गर्मी में मतदाताओं को घर से निकलने के लिए प्रेरित करेगी।
कैराना लोकसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। राजनीतिक दलों ने अपना मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। राजनीतिक दलों को यह डर सता रहा है कि कहीं गर्मी की वजह से वोटर घर से न निकले। इसी को देखते हुए राजनीतिक दलों ने वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी की है। नकुड़ और गंगोह दोनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर मतदाता पर्चियां भिजवाई गई हैं। ताकि गर्मी में मतदाताओं को पर्ची के लिए भटकना ना पड़े। भाजपा, रालोद और सपा ने हर बूथ पर टोलियों का गठन किया है, जो यह देखेंगी कि कोई मतदाता वोट डालने से छूट तो नहीं गया है।
सूत्रों की माने तो सियासी दलों ने वोटरों को घर से निकालकर बूथों तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शाओं के साथ कई वाहन लगाने की भी तैयारी कर रखी है। बूथ मैनेजमेंट का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए राजनीतिक दलों ने पानी की व्यवस्था भी की है। मतदान केंद्रों के आसपास कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, जो पानी वितरण का कार्य देखेंगे। राजनीतिक दल किसी भी सूरत में अपना मत-प्रतिशत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।