{"_id":"5b0068864f1c1b334d8b4785","slug":"121526753414-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य कोषाधिकारी 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य कोषाधिकारी 25 हजार का जुर्माना
Updated Sat, 19 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सूचना के अधिकार के तहत देरी से सूचना देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने मुख्य कोषाधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त ने वादी की शिकायत पर सुनवाई के बाद कार्रवाई की है।
मोहल्ला पंजाबी बाग निवासी अजय बंसल ने बताया कि 2014 में उसने जन सूचना के अधिकार के तहत मुख्य कोषाधिकारी से सूचना मांगी थी। मगर, काफी समय बीतने के बाद भी उसे सूचना नहीं दी गई, जिसकी शिकायत राज्य सूचना आयुक्त से की गई। तब उसे देरी से सूचना उपलब्ध कराई गई। इसकी शिकायत राज्य सूचना आयुक्त से की गई। मामले में राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने देरी से सूचना देने पर तत्कालीन मुख्य कोषाधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके लिए जिलाधिकारी को जुर्माना वसूलने के आदेश पत्र भेजा गया है।