फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एबीएसए ने राज्जुपुर व तिघरी के अमान्य स्कूल बंद कराए

एबीएसए ने राज्जुपुर व तिघरी के अमान्य स्कूल बंद कराए

Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एबीएसए ने राज्जुपुर व तिघरी के अमान्य स्कूल बंद कराए
एबीएसए ने राज्जुपुर व तिघरी के अमान्य स्कूल बंद कराए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने बुधवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में अमान्य स्कूलों को बंद कराने के लिए छापामारी अभियान चलाया। जिसके चलते बगैर मान्यता के चलाए जा रहे स्कूलों के संचालकों में अफरातफरी मच गई।

छापामारी अभियान के दौरान राज्जुपुर में न्यू मॉर्डन पब्लिक स्कूल और तिघरी में राशन डीलर नसीम के मकान पर चल रहे अनाम विद्यालय को बंद कराया गया। खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि समस्त अमान्य स्कूलों के प्रबंधक स्वयं इस तरह की अवैध शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदि इसके पश्चात भी कोई अमान्य विद्यालय बंद नहीं करता तो उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा। बता दें कि सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने हेतु यह कार्रवाई की जा रही है। सरकार एवं विभाग का तर्क है कि शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जबकि नगर एवं देहात क्षेत्र में संचालित अमान्य स्कूल किसी भी मानक पर खरे नहीं हैं। इस मौके पर डा. सुधीर कुमार, सैय्यद वजाहत शाह, मुर्शद अली, अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed