{"_id":"5ab005da4f1c1bb9758b638a","slug":"121521485274-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की मौत के बाद बहन ने भी जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की मौत के बाद बहन ने भी जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ी
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हकीकत नगर में एक पतंग व्यापारी के परिवार की युवती की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह दिन पूर्व उसके भाई की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला हकीकत नगर बड़ा चौक के युवा व्यापारी रजत की 6 दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अभी परिवार इस सदमे में ही था कि रविवार को उसकी बहन की भी जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि रजत की मौत के मामले में भी पुलिस ने लापरवाही बरती और जानकारी होने के बावजूद उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।