{"_id":"5aac0b744f1c1ba8758b5ca7","slug":"121521224564-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणायाम करने से जीवन को बनाया जा सकता है सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणायाम करने से जीवन को बनाया जा सकता है सरल
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। योग गुरु आशीष ने कहा कि प्राणायाम करने से जीवन को सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने साधकों को सुदर्शन क्रियाओं के करने से जीवन में आये दु:खों को समाप्त करने का मंत्र भी दिया।
नगर में गत एक सप्ताह से चल रहे आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स के समापन अवसर पर योग गुरू आशीष ने जीवन को सरल बनाने व हंसी के पलों में कैसे जिया जा सकता है उसके गुर बताए। वहीं, सुदर्शन क्रियाओं के करने से जीवन में आये दु:खों को समाप्त करने का मंत्र भी दिया। योग गुरू ने आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़कर अपने लिए एक नया जीवन जीने की बात कहते हुए कहा कि संस्था आज दुनिया के 154 देशों में कार्य कर मानव कल्याण का कार्य कर रही है। शिविर के समापन अवसर पर भक्ति भाव में साधक जमकर झूमे और पूरे हाल को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत सभी साधकों ने संयुक्त रूप से भोजन किया और प्रतिदिन भी शाखा में आने का संकल्प लिया। साधक मोहन लाल, बालिस्टर चौधरी, डा. वीरेंद्र शर्मा, मनोज धनगर, अंकुर लेखपाल आदि ने इस पल को अपने जीवन का अहम पल बताते हुए कहा कि हम पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे जीवन मे बदलाव आए। इस मौके पर सभी ने योग गुरू व कार्यक्रम के मेजबान विपिन अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पवन सिंघल, रामकुमार, संजय सिंघल, कुलभूषण त्यागी, शशांक गुप्ता, पूनम, लक्ष्य, सुषमा आदि रहे।