{"_id":"5aac0a7a4f1c1bc3758b5d65","slug":"121521224314-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन ने बाकीदारों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन ने बाकीदारों पर कसा शिकंजा
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर तहसील के बकाएदारों पर राजस्व वसूली की कार्रवाई की जा रही है। मार्च के महीने में 6 बड़े बकाएदारों पर उक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया था।
तहसीलदार ने जारी बयान में कहा कि जिन बकाएदारों ने बकाया धनराशि जमा नहीं की है उनकी संपत्ति को 26 मार्च को तहसील में नीलाम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भू-सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत मत्स्य पालन के लिए 67 तालाबों की नीलामी 23 मार्च को कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय के जो व्यक्ति 10 वर्ष के लिए तालाब का आवंटन चाहते हैं वह अपना आवेदन शिविर में आकर जमा कर सकते हैं। देवबंद में पहली बार 67 तालाबों की नीलामी एक साथ होगी। जिससे कि गरीब मछुआ परिवारों को लाभ दिलाया जा सके। तहसीलदार ने बताया कि जिन गांवों में पंचायत की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं उन्हें कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई भी चल रही है।