{"_id":"5a1efd434f1c1b74698bedaa","slug":"121511980355-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकुड़ सीट के लिए शांतिपूर्ण तरीके से पड़े 75.22 फीसदी मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकुड़ सीट के लिए शांतिपूर्ण तरीके से पड़े 75.22 फीसदी मत
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक 74.38 फीसदी मतदान नकुड़ सीट के लिए हुआ। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व डीआईजी केएस इमेनुअल ने नगर के बूथों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
बुधवार को नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से ही मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। नगर पालिका कार्यालय में बनाए गए आदर्श बूथ तथा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बनाए गए बूथों पर सुबह सात बजे से ही लोग मतदान के लिए लाइनों में लग गए थे। नगर के सबसे अधिक मतदाताओं वाले बूथ नंबर छह पर लंबी लाइनें लगने तथा करीब दस बजे तक भी लाइनें सड़क तक पहुंच जाने के बाद मतदाताओं की परेशानी बढ़ गई। इसके बाद प्रशासन को करीब साढे़ दस बजे मतदाताओं की समस्या को देखते हुए तथा समय से मतदान पूर्ण कराने के लिए नया बूथ तैयार कराना पड़ा। नगर के रामलीला भवन में बनाए गए बूथों के बाहर तथा पुराना बस स्टैंड पर बनाए गए बूथों के बाहर सड़क पर जमा भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को कई बार लाठी फटकारनी पड़ी। मतदान के दौरान एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसडीएम अमित आसेरी तथा सीओ यतेंद्र नागर व तहसीलदार रामदयाल रमन भी दिनभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कई फर्जी मतदाताओं को जहां चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं दो पोलिंग एजेंटों को आपस में कहासुनी करने पर घंटों कोतवाली में बैठाए रखा।