{"_id":"5a074e894f1c1bd7538bcc19","slug":"121510428297-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी हज यात्रा के लिए आवेदन का कार्य 15 नवंबर से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी हज यात्रा के लिए आवेदन का कार्य 15 नवंबर से शुरु
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी हज यात्रा के लिए आवेदन 15 नवंबर से शुरू
देवबंद (सहारनपुर)। हज सेवक व मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू होने वाली हज यात्रा के लिए आवेदन करने का कार्य 15 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
शनिवार को जारी बयान में मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बताया कि हज यात्रा आवेदन का कार्य दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा और यात्रियों का चयन लाटरी द्वारा किया जाएगा। आगामी वर्ष 2018 में हज यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले लोग पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक खाता और 3 रंगीन फोटो के साथ मुस्लिम फंड ट्रस्ट में स्थापित हज काउंटर से संपर्क कर सकते है। बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति को हज कमेटी की पे-इनस्लिप के माध्यम से 300 रुपये पंजीकरण शुल्क स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या संबधित बैंक में जमा करने होंगे। मौलाना सिद्दीकी ने यह भी बताया कि वर्ष 2017 की हज यात्रा में ग्रीन कैटेगिरी के लिए 2 लाख 38 हजार और अजीजिया के लिए 2 लाख 5 हजार रुपये तक का खर्च आया था। आगामी वर्ष हज यात्रा पर होने वाले खर्चे में हज कमेटी और भी बढ़ोत्तरी कर सकती है।