{"_id":"5a00b7f34f1c1baf678b9bf3","slug":"121509996531-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रधनुष अभियान के लिए रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रधनुष अभियान के लिए रैली निकाली
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
इंद्रधनुष अभियान के लिए रैली निकाली
नकुड़। केंद्र सरकार के मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों को साथ लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली।
सोमवार को गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए मंगलवार सात नवंबर को शुरू हो रहे सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता के लिए स्कूली बच्चों ने नगर के मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ करते हुए एसडीएम अमित आसेरी ने कहा कि सभी माता-पिता को अपने दो वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने के लिए सजग रहना चाहिए। उन्होंने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में लगे चिकित्सकों को शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि टीकाकरण के दिन हेल्थ सुपरवाइजर मौके पर नहीं मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएचसी अधिक्षक डा. रोहित वालिया, निशार खान, ओमवीर शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अमित गौतम, सुधीर कुमार आदि रहे।