{"_id":"59ff64864f1c1bd9798ba4e9","slug":"121509909638-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामाउंट कालोनी में कुतों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामाउंट कालोनी में कुतों को गोली मारी
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरामाउंट कालोनी में कुत्तों को गोली मारी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में रविवार सुबह दो कुत्तों के शव पड़े मिले। उनके शरीर पर गोलियों के निशान मिले। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। कुत्तों पर गोली चलाने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, पुलिस घटना के संज्ञान में होने से ही इनकार करती रही।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में रविवार सुबह क्षेत्र के कुछ लोगों ने दो कुत्तों के शव पड़े देखे। कुत्तों के शरीर में गोली लगी थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के आतंक से बचने के लिए भी यदि ऐसा किया गया है तो कुत्तों को मारने का यह तरीका गलत है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। क्षेत्र में इस तरह फायरिंग होना सही नहीं है। उधर, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि अभी तक यह घटना उनके संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जांच कराएंगे।