फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंद्रह हजार सुरक्षाकर्मी करेंगे चुनाव में निगरानी

पंद्रह हजार सुरक्षाकर्मी करेंगे चुनाव में निगरानी

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह हजार सुरक्षाकर्मी करेंगे चुनाव में निगरानी
सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल मंगाया गया है। छह कंपनी पीएसी के अलावा लगभग 6 हजार सिपाहियों एवं होमगार्ड्स की डिमांड की गई है। जबकि जिले का पुलिस बल भी रहेगा।
विज्ञापन

निकाय चुनावों में कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिले में लगभग 15000 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की डिमांड की गई है। जिले में फिलहाल 35 इंस्पेक्टर, 230 उप निरीक्षक, 330 हेडकांस्टेबल, एवं 1500 सिपाही एवं एक कंपनी पीएसी हैं। जबकि शासन से 1600 सिपाहियों, ढाई हजार होमगार्ड्स, छह कंपनी पीएसी एवं 300 सब इंस्पेटर्स की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए किया गया पुलिस बल तैनात
शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कलक्ट्रेट परिसर में होने वाली नामांकन प्रक्रिया में सदर कोतवाली, जनकपुरी, कोतवाली देहात, मंडी कोतवाली, नगर कोतवाली, गागलहेड़ी, महिला थाना यातायात, पुलिस लाइन एवं फायर सर्विस के पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। यहां पर 5 एसएचओ, एक इंस्पेक्टर, 28 उप निरीक्षक, 82 कांस्टेबल 3 कंपनी पीएसी तथा टीयर गैस स्क्वायड तैनात रहेगा। इसके लिए निरीक्षक जितेंद्र कालरा को एंटी रोमियो टीम के साथ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बेहट में होने वाले नामांकन के लिए बेहट, मिर्जापुर, बिहारीगढ़, फतेहपुर थाना क्षेत्र से यहां पर 2 एसएचओ, 2 इंस्पेक्टर, 14 उप निरीक्षक, 51 कांस्टेबल 3 कंपनी पीएसी तैनात रहेगा। विकास खंड रामपुर में रामपुर, कुतुबशेर, नानौता, महिला थाना एवं पुलिस लाइन से यहां पर 1 एसएचओ, 14 उप निरीक्षक, 50 कांस्टेबल 1.5 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। नकुड़ तहसील में नकुड़ गंगोह, सरसावा, तीतरो, फतेहपुर थाना के 3 एसएचओ, 2 इंस्पेक्टर, 7 उप निरीक्षक, 30 कांस्टेबल 3 कंपनी पीएसी रहेगी। देवबंद तहसील परिसर में देवबंद, नागल, बड़गांव, अपराध शाखा, चिलकाना थाना एवं पुलिस लाइन से 2 एसएचओ, 2 इंस्पेक्टर, 17 उप निरीक्षक, 74 कांस्टेबल 3 कंपनी पीएसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed