{"_id":"59f384824f1c1bd0538b9bfb","slug":"121509131394-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर चला विकास प्राधिकरण की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर चला विकास प्राधिकरण की जेसीबी
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने गत्ता मिल कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए टॉयलेट को जेसीबी से ध्वस्त कराया। प्राधिकरण की टीम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी था, जिसकी वजह से निर्माणकर्ता कोई विरोध नहीं कर सके।
प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि गत्ता मिल कॉलोनी में बिजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने पुराने भवन में अवैध तरीके से टॉयलेट का निर्माण और पलस्तर आदि कराया था। उनके विरुद्घ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम- 1973 की धारा 27(1) और 28(1) के तहत कार्रवाई करते हुए वाद संख्या=537/2014-15 योजित किया गया था। अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश तीन जनवरी 2015 को जारी किए गए थे। 15 दिन में निर्माण स्वम ध्वस्त करने को कहा गया था। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को खुद मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और पुलिस बल भी साथ था।