फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोरखुपुर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम इस्तीफा दें

गोरखुपुर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम इस्तीफा दें

Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखुपुर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम इस्तीफा दें
गोरखपुर में घटना पर इस्तीफा दें सीएम : रुद्रसेन
विज्ञापन

सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मौतें प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता का नतीजा है। भ्रष्टाचार की भेंट चढे़ शासन और प्रशासन की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
रविवार को चंद्र नगर स्थित आवास पर हुई बैठक में चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद में भ्रष्टाचार को नहीं रोक पा रहे हैं तो बाकी प्रदेश में क्या होगा। उन्होंने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेडी, कटार सिंह, देवेंद्र चौहान, नफे सिंह गुर्जर, राव लाखन, राव वजाहद, मौहम्मद मोहसीन, सहदेव गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, नीटू कपूर, रोहित तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, रालोद ने देहरादून चौक स्थित कार्यालय पर गोरखपुर में हुई मौतों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की गई। प्रदेश महासचिव धीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। हरपाल बाल्मीकि, सचिन चौधरी, गजेंद्र चौधरी, मतलूब हसन, नीरज पूनिया, पंकज चौधरी, राव इरफान, राव सलीम, रमेश चौहान, कृष्ण पुंडीर, संजय धीमान, भीम सिंह रावत, अरुण कांबोज, संजय कांबोज, विशाल कांबोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed