फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा शाकुंभरी सिद्धपीठ : पंकज सिंह

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा शाकुंभरी सिद्धपीठ : पंकज सिंह

Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थल के  रूप में विकसित होगा शाकुंभरी सिद्धपीठ : पंकज सिंह
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा शाकंभरी देवी सिद्धपीठ : पंकज सिंह
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सपा और बसपा समाज तोड़ने की राजनीति करती है जबकि भाजपा समाज निर्माण में लगे लोगों को साथ लेकर देश निर्माण का काम कर रही है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दया शुगर मिल चलने वाली है और टोडरपुर मिल को चलाने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
पंकज सिंह शनिवार को छुटमलपुर के पंचायत भवन परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित सेवा सहयोगी संगम में जिले की प्रतिष्ठित सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को सम्मानित करने पहुंचे थे। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना देखा था, वह पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई में पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने सबका साथ सबका विकास जैसा नारा देकर गरीबों के उत्थान का कार्य किया है। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह और गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सही मायने में आम आदमी के दुख सुख से जुड़ी पार्टी है। जिला प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला महामंत्री राकेश गांगुली, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, अल्पना तलवार सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

समारोह में जिले भर के धार्मिक और सामाजिक कार्य में जुड़े सौ से भी ज्यादा लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, दूबे सिंह कांबोज, मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान, चौधरी अतुल फंदपुरी, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, साढौली मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, अजीत राणा, मांगेराम शर्मा, प्रवीन कुमार, मानवीर सिंह, पंकज भैया आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed