फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बस अड्डों को शहर से बाहर करने की कवायद

बस अड्डों को शहर से बाहर करने की कवायद

Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डों को शहर से बाहर करने की कवायद
सहारनपुर। शहर में स्थित दोनों बस अड्डों को बाहर करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी महीने जमीन फाइनल हो जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बस अड्डों के शहर से बाहर होने के बाद संबंधित मार्गों पर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। शहर में परिवहन निगम के दो बस अड्डे हैं। पहला रेलवे रोड पर है, जहां से उत्तराखंड के लिए बसों का संचालन होता है। दूसरा बस अड्डा अंबाला रोड पर है, जहां से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और पंजाब, हरियाणा और हिमाचल आदि के लिए बसें चलती हैं। दोनों अड्डों से करीब 200 बसें संचालित होती हैं। इन बस अड्डों से संचालित होने वाली बसें घंटाघर से होकर शहर के बीच से निकलती हैं। इनकी वजह से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई रहती है। बस अड्डों पर बसों के सड़क के बीच में खड़े होने से दिन भर जाम लगा रहता है। ऐसे में करीब एक दशक से बस अड्डों को शहर से बाहर करने की मांग उठती रही है। पिछले वर्ष तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक ने जनता रोड, देहरादून रोड और दिल्ली रोड पर जमीनें देखी थीं, मगर बात नहीं बन सकी। वर्तमान डीएम पीके पांडेय ने बस अड्डों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सोमवार को मीटिंग के लिए बुलाया है, जिसमें बस अड्डे के लिए जमीन फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बस अड्डों को शहर से बाहर ले जाने के लिए हम पूरी तरह गंभीर हैं। हमने जमीन देख भी ली है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को बुलाया गया है। उनके साथ बैठकर जमीन फाइनल कर ली जाएगी, जिसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पीके पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed