फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1,212 New Constables to Join; Passing Out Parade Today

Saharanpur News: मिलेंगे 1212 नए आरक्षी, पासिंग आउट परेड आज

Sun, 26 Apr 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
1,212 New Constables to Join; Passing Out Parade Today
सहारनपुर। 1212 नए आरक्षियों के पुलिस विभाग में शामिल होने से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इन नवप्रशिक्षित जवानों की दीक्षांत परेड रविवार यानी आज पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। इस समारोह में डीआईजी अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न केंद्रों में ट्रेनिंग ले रहे रंगरूटों की संयुक्त संख्या 1212 है। इसमें 964 पुरुष और 248 महिला सिपाही शामिल हैं। 492 पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे थे। इसमें से आठ अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए चयन हो गया था, जिस कारण वह छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

रविवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में यह सभी शामिल होंगे। इसके बाद जनपद की पुलिसिंग का हिस्सा बन जाएंगे। थानों में छह महीने तक पहले ग्रामीण व फिर छह महीने शहरी थानों में पुलिस की कार्यप्रणाली सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह पुलिस लाइन में किया जाएगा। समारोह में तृतीय कमांडर द्वारा बैंड के साथ परेड को एलाइमेंट किया जाएगा। इसके बाद तृतीय कमांडर प्रथम कमांडर को परेड का भार सौंपेंगे। प्रथम कमांडर के आदेश पर द्वितीय व तृतीय कमांडर अपने-अपने स्थानों पर रवाना होंगे।

इस कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रशिक्षुकों को दिखाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। कार्यक्रम में डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, एएसपी मनोज कुमार यादव समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed