फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 workers arrived on foot for four days on foot

चार दिन पैदल चलकर बेहट पहुंचे 12 कामगार

Tue, 05 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
12 workers arrived on foot for four days on foot
ेहट के गांव गदेवड़ के पास जंगल मे आराम करते मजदूर। - फोटो : SAHARANPUR
चार दिन पैदल चलकर बेहट पहुंचे 12 कामगार
विज्ञापन

पुलिस प्रशसन को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा
बेहट (सहारनपुर)। लुधियाना से चार दिन पहले चले आंबेडकर नगर के 12 मजदूर मंगलवार को बेहट पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को इनकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा और कामगार यहां से आगे निकल गए। मंगलवार की सुबह करीब सवा 11 बजे गंदेवड़ के ग्रामीणों ने गांव के पास ही मलकपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास जंगल में कुछ लोगों को आराम करते हुए देखा। पता चला वे आंबेडकर नगर के निवासी है और चार दिन पहले पंजाब के लुधियाना से पैदल अपने घर जाने के लिए चले थे। वे लुधियाना में लोहे के कारखाने में काम करते थे। कारखाना बंद होने पर पैसा और राशन खत्म होने के बाद वह वहां से पैदल ही चल पड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और 112 को भी दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कुछ देर आराम करने के बाद यह सभी मजदूर सहारनपुर के लिए चल पड़े। मजदूर सुनील कुमार, सुधाकर, अरविंद कुमार, सिद्धार्थ, विवेक कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र, ऋषि, जयचंद, हरिश्चंद्र, ललता प्रसाद आदि का कहना था कि वह जब यहां तक पहुंच गए तो अपने घर तक भी पहुंच जाएंगे। उधर एसडीएम दीप्ति देव का कहना है, कि उन्हें तो इसकी जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल दीपिका शर्मा ने बताया कि उन्हें मजदूरों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी मिली थी। जब तक वह गांव पहुंची, तो सभी मजदूर जा चुके थे। उन्होंने ग्रामीणों से ही उनके नाम व पते मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed