{"_id":"5cd3199dbdec220772689475","slug":"11557338525-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप जयंती को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप जयंती को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। महाराणा प्रताप जयंती को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार की शाम सीओ देवबंद ने भारी पुलिस बल एवं आरपीएफ जवानों के साथ कस्बे सहित संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से निपटने के लिए गांव शब्बीरपुर, महेशपुर, शिमलाना, कस्बे के महाराणा प्रताप चौक, सहारनपुर रोड तिराहा, दल्हेड़ी- मियानगी तिराहा, अंबेहटा चांद, शब्बीरपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार को पुलिस बल तैनात रहेगा। क्षेत्र में बिहारीगढ़, नानौता, पुलिस सहित क्राइम बांच के प्रभारी के अलावा आरपीएफ की एक कंपनी निगरानी करेगी। बुधवार को सीओ देवबंद अजय शर्मा ने आरपीएफ के साथ कस्बे सहित महेशपुर, शब्बीरपुर, मिर्जापुर, शिमलाना गांव में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने चेताया कि उपद्रवियों का किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीओ देवबंद ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न कराना पुलिस व प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उधर, क्षत्रिय महा सभा के लोग कस्बे व मिर्जापुर गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।