फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान देवबंद का अपमान : सतेंद्र

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान देवबंद का अपमान : सतेंद्र

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान देवबंद का अपमान : सतेंद्र
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दारुल उलूम पर दिए विवादित बयान को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं के बाद अब हिंदू धर्मगुरु भी गिरिराज के विरोध उतर आए हैं। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने गिरिराज सिंह के बयान को देवबंद का अपमान बताते हुए पीएम मोदी से ऐसे मंत्रियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद की पवित्र धरती पर आकर जो बयान दिया वो सरासर गलत है। दारुल उलूम एक अच्छी और सच्ची संस्था है। गिरिराज सिंह अपने बयानों को साबित करें और जांच कराएं हम भी उनके साथ हैं। लेकिन बिना किसी सबूत के दारुल उलूम पर इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप लगाना पूरे देवबंद का अपमान है। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम ने हिंदू मुस्लिम एकता की शानदार मिसाल पेश की हुई है। संस्था के भीतर गीता और कुरआन को बराबर-बराबर रखकर यह संदेश दिया है कि हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को अपने बयान के लिए देवबंद की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह इस तरह की बयानबाजी करने वाले मंत्रियों और नेताओं पर लगाम कसने का काम करें। क्योंकि इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करने से आपस में नफरत का जहर फैलता है जो किसी भी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी नहीं होता। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी समान रुप से सरकार चलाकर सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रहे हैं। जिससे देश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed