{"_id":"5c06d425bdec22416f23224f","slug":"11543951397-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर से एक की मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मिल में गन्ना लेकर आई ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की रात करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दया शुगर मिल में गन्ना डालने आई सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें 22 वर्षीय मेहरबान पुत्र कुर्बान निवासी गुनारसी थाना देवबंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और ट्रक को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में मृतक के परिजनों के मौके पर पहुंच कर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कहने पर चालक को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता होने के कारण चालक को छोड़ दिया गया।