{"_id":"5bcb6fdebdec22722526cc85","slug":"11540059102-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग अभ्यास में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग अभ्यास में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए निशाने
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग अभ्यास में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए निशाने
सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित 83 यूपी वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन अनेक गतिविधियां कराई गईं। कैडेट्स ने पीटी, दौड़ और योग आसनों के साथ ही फायरिंग का अभ्यास भी किया। जिसमें कई कैडेट्स ने अचूक निशाने लगाए।
शिविर को चार कंपनियों में बांटा गया। एल्फा कंपनी के मेजर सुधीर कुमार चौदियान और सूबेदार छविलाल थापा के निर्देशन में 22 राइफल से फायरिंग अभ्यास कराया गया। कैडेट्स ने रुचि लेते हुए अचूक निशाने लगाए। कैडेट्स को बताया गया कि निशाना लगाते हुए मजबूत पकड़ और समय पर ट्रिगर ऑपरेशन फायरिंग का उसूल है। कैंप कमांडेंट कर्नल जसबीर सिंह कंवर ने कैडेट्स को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद, पीटी और योग अभ्यास कराया गया। साथ ही कैडेट्स को पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करने की सीख दी गई। लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने व्यक्तिगत विकास का महत्व समझाते हुए टिप्स दिए। इस मौके पर प्रथम अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, द्वितीय अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार दिनेश चंद्र, सूबेदार छविलाल थापा, नायक सूबेदार अनिल कुमार, बीएचएम एमएम गुरुंग, हवलदार अंग्रेज सिंह, सीएचएम सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।