{"_id":"5babd636867a557ff666be41","slug":"11537988150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
पेपर मिल रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की संयोजिका निकिता मनूजा व सह संयोजिका वीना बजाज के नेतृत्व में स्वच्छता, पर्यावरण, भ्रूण हत्या और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में सरदार परमजीत बत्रा, वीना बजाज, रश्मि टैरिसा, गरिता, कविता बंसल रही। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान विगत चौधरी, द्वितीय वासु वर्मा, तृतीय मीनाक्षी जैन और चतुथ लविश ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में महक ने प्रथम, वंशिका वर्मा ने द्वितीय, कृष्ण लाल ने तृतीय, शगुन ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इनके अलावा 84 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, हेमंत अरोड़ा, डा. महेश शर्मा, नूतन शर्मा, वर्षा चोपड़ा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किए। सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, विनोद चोपड़ा, नरेश धनगर, परम बत्रा ने कहा कि बेटी परिवार और समाज का दीपक होती है। सुमित मलिक, सुनीता कालिया, युक्ति भाटिया, पूजा बजाज, पूजा गिल्होत्रा, बबीता सैनी, पूजा शर्मा, वेद प्रकाश पोपली, सारिका गुप्ता, सिमर गुंबर, आदित्य भारद्वाज मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य ऋषिपाल और संचालन रंजना नैब ने किया।