फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा की तैयारियां पूरी

पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा की तैयारियां पूरी

Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा की तैयारियां पूरी
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा की भाजपाइयों ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं। शाहजहांपुर में यमुना नदी में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार स्कूल में दोपहर 12 से दो बजे तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात पेपर से अस्थि कलश यात्रा की शुरूआत की जाएगी, जो दीवानी कचहरी, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए शाहजहांपुर यमुना नदी पर पहुंचेगी, जहां मंत्रोच्चारण के साथ अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। अस्थि कलश यात्रा में धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी, उद्यमी शामिल होंगे। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, सुरेंद्र शर्मा, अमित गगनेजा, अनिल मित्तल, सुमित मलिक, नरेश धनगर, किशोर शर्मा, मनोज ठाकुर, शीतल बिश्नोई, सर्विष्ट गुप्ता, प्रवीण छाबड़ा, बबीता सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed