{"_id":"5b50dbaa4f1c1b44748b5c5a","slug":"11532025770-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कार्पोरेशन टीमों ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, 33 बिजली चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कार्पोरेशन टीमों ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, 33 बिजली चोर पकड़े
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। दिन निकलने के साथ ही विद्युत निगम द्वारा शुरू की गई चेकिंग से कस्बे के उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। निगम की टीम ने 100 से ज्यादा घरों मे चेकिंग की। इसमें से करीब 33 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसकी तहरीर थाने में दी गई है।
एसडीओ सचिन शर्मा के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने टोली बनाकर कस्बे के मोहल्लों गलियों में चेकिंग शुरू की। टीमों ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के करीब 102 घरों में चेकिंग की जिसमें से करीब 33 के यहां बिजली चोरी की जा रही थी। कई जगहों पर टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। सुबह करीब साढे़ पांच बजे से शुरू हुई चेकिंग नो बजे तक चली। अवर अभियंता सूर्यमान प्रजापति ने बताया कि उक्त चेकिंग मास रोड अभियान के तहत की गई है। जेई ने बताया कि 33 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
चेकिंग अभियान में एसडीओ सचिन शर्मा, सुनील कुमार, राजू यादव, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार के अलावा टीजीटी टू प्रभात कुमार, शाकिर अहमद, अनिल कुमार, राम रतन, कंवरपाल आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।