{"_id":"5b4cedf24f1c1b48748b5381","slug":"11531768306-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर प्रदेश में चल रही लूट खसोट: तबस्सुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नाम पर प्रदेश में चल रही लूट खसोट: तबस्सुम
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास के नाम पर प्रदेश में चल रही लूट खसोट: तबस्सुम
तीतरो (सहारनपुर)। सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास के नाम पर लूट-खसोट चल रही है। अपराध चरम सीमा पर है और जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।
गांव रादौर में पूर्व प्रधान श्याम सिंह के घेर में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि प्रदेश में तानाशाही के चलते किसान, व्यापारी व आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। धार्मिक भावना भड़का कर जनता को लड़ाने का काम किया जा रहा है। यदि देश व समाज को बचाना है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ करने के लिए अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर योगेश वर्मा, श्याम सिंह, विनोद कुमार, बलबीर सिंह, अशोक, अभयराम, ओमकार सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, संजय, भूप सिंह, रामशरण, इलम सिंह, राजू आदि मौजूद रहे।