फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो लोगों पर ऋण देने का दबाव बनाने व धमकी देने का आरोप

दो लोगों पर ऋण देने का दबाव बनाने व धमकी देने का आरोप

Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों पर ऋण देने का दबाव बनाने व धमकी देने का आरोप
दो लोगों पर ऋण देने का दबाव बनाने व धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बैंक ऑफ इंडिया की रणखंडी शाखा के प्रबंधक ने दो लोगों पर ऋण देने का दबाव बनाने तथा इंकार करने पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
शाखा प्रबंधक श्रीकांत बिंदल ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रणखंडी गांव निवासी प्रवीण उर्फ नीटू पुत्र जयपाल तथा प्रवीण पुत्र भूषण बैंक में आए और ऋण देने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि जब इससे इंकार किया तो उक्त लोग गाली गलौज करते हुए बाहर देख लेने की धमकी देने लगे। श्रीकांत बिंदल के मुताबिक उक्त लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की। जिससे बैंक का स्टाफ डरा हुआ है। यदि बैंक में कोई घटना होती है तो उक्त लोग उसके जिम्मेदार होंगे। शाखा प्रबंधक ने बैंक में पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की। पुलिस ने श्रीकांत की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने नगर के उर्दू दरवाजे के समीप से कायस्थवाड़ा निवासी शाकिर और विकास को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे फतेहपुर गांव निवासी सुंदर कुमार, देवी कुंड रोड निवासी इंद्र कुमार और खेड़ा मुगल गांव निवासी सुमेर व उसके बेटे देवानंद का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed