फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डायल 100 पुलिस ने पूर्व प्रधान से की अभद्रता

डायल 100 पुलिस ने पूर्व प्रधान से की अभद्रता

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
डायल 100 पुलिस ने पूर्व प्रधान से की अभद्रता
गंगोह (सहारनपुर)। खड़लाना गांव के पूर्व प्रधान ने डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सतीश शर्मा पुत्र चमनलाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार को गांव में इलम चंद दीवार का निर्माण कर रहा था। पड़ोसी ने डायल 100 पुलिस को फोन कर दीवार का निर्माण अवैध रूप से होने की बात कहते हुए कार्य रोके जाने की मांग की। गांव पहुंची पुलिस ने इलमचंद को हिरासत में लेकर गाड़ी में बिठा लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान सतीश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उक्त दीवार तकरीबन दो दशक पुरानी है। जिसका निर्माण कार्य सही रूप से किया जा रहा है। इस पर सिपाही अपना आपा खो बैठा और उसने पूर्व प्रधान को धमकाते हुए अभद्रता शुरू कर दी। पूर्व प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed