फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made an obscene video after administering an intoxicating substance; demanded an extortion sum of one crore.

Saharanpur News: नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाई, एक करोड़ की रंगदारी मांगी

Sat, 05 Sep 2026 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Made an obscene video after administering an intoxicating substance; demanded an extortion sum of one crore.
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की अहमद बाग कॉलोनी में मकान मालिक ने किरायेदार पर नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान चौक निवासी श्याम कमल रस्तौगी ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि करीब दो वर्ष पहले शमशेर के कहने पर तेजपाल को अहमद बाग स्थित मकान छह हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था। आरोप है कि अगले दिन तेजपाल पायल और एक बच्चे को लेकर वहां पहुंचा। उसने पायल को अपनी भतीजी बताया था।
विज्ञापन

मकान मालिक श्याम कमल रस्तोगी का आरोप है कि सितंबर 2025 में बच्चे के जन्मदिन के बहाने उसे कमरे में बुलाया गया। वहां पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेसुध होने के बाद उसकी जानकारी और सहमति के बिना अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए। आरोप लगाया गया कि जनवरी 2026 में जब मकान खाली करने और बकाया किराया देने के लिए कहा गया तो अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। 50 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक करोड़ रुपये तक की मांग की। आरोपियों ने पार्श्वनाथ सिटी में डेढ़ करोड़ रुपये का मकान देखने की बात कहते हुए एक करोड़ रुपये देने को कहा। यह भी आरोप लगाया कि बाद में अलग-अलग स्थानों पर उससे 30 लाख, चार लाख और 3.50 लाख रुपये की मांग की गई। जांच अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तेजपाल, पायल, रतन सिंह, रेखा और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed