{"_id":"5b3289654f1c1bb51e8b7f51","slug":"11530038629-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
सहारनपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
दिल्ली रोड स्थित प्रकृति कुंज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, आयुष मंत्रालय के डायरेक्टर डा. दिनेश उपाध्याय, लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र अटल, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, सुखबीर सिंह पुंडीर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के आशीर्वाद से वह जनपद के विकास को प्राथमिकता से करेंगे। जनपद को देश और प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसमें डा. दिनेश उपाध्याय ने कहा कि हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर अमित, मुकुल, मुकेश, विक्रांत, अतुल, रजनीश, पूनम, विदुषी अग्रवाल, रतनी वत्स, रीतू, राकेश कुमार गर्ग, गजे सिंह सैनी, सुशील गुप्ता, धर्मवीर तगी, रघुबीर सिंह, खुर्शीद, इमरान आदि मौजूद रहे।