{"_id":"5b1197994f1c1bf36e8b5b22","slug":"11527879577-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय डूबे युवक का शव मिला
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाते समय डूबे युवक का शव मिला
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर नहाते समय बृहस्पतिवार को डूबे युवक का शव शुक्रवार को सुबह मानकमऊ में नहर से बरामद हो गया है। लोग रात भर युवक को तलाश करते रहे।
शहर के बासठ फुटा रोड राशिद विहार गार्डन निवासी शहजान (35 वर्ष) पुत्र दिलशाद बृहस्पतिवार को दोपहर में घर से निकला था। दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह नहर में डूब गया। परिजन शाम से ही उसे तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को लोगों ने मानकमऊ स्थित नहर में एक युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शनाख्त कराई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।