फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीसरे दिन बताया सचिन की मौत का सच : कमल वालिया

तीसरे दिन बताया सचिन की मौत का सच : कमल वालिया

Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन बताया सचिन की मौत का सच : कमल वालिया
तीसरे दिन बताया सचिन की मौत का सच : कमल वालिया
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सभी युवकों पर की जाए कार्रवाई
सहारनपुर। सचिन वालिया की मौत का सच सामने आने के बाद भीम आर्मी भी अब आरोपियों के खिलाफ मुखर हो गई है। जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने खुलासा किया कि आरोपियों ने भाई की मौत का सच उन्हें तीन दिन बाद बताया। यदि पहले उन्हें सच बता दिया जाता तो इतना बखेड़ा नहीं होता।
सचिन वालिया की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी रामनगर निवासी प्रवीण उर्फ मांडा को गिरफ्तार कर वालिया की मौत के सच का खुलासा कर दिया। सच सामने आने के बाद भीम आर्मी आरोपियों के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने दोषियों को किसी भी हालत में न बख्शे जाने की मांग की है। कमल वालिया ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपियों ने पूरी तरह से गुमराह रखा। उन्हें जरा भी सच नहीं बताया गया। भाई की मौत के बाद तीजे वाले दिन आरोपी से उन्हें घटना की सच्चाई पता चली, जबकि उन्हें तो तभी सच बता देना चाहिए था, जब सचिन को गोली लगी थी और उसे घर से लेकर चले थे। लेकिन उन्हें अस्पताल में भी नहीं बताया। नहीं तो इतना बड़ा मामला ही नहीं होता। इन लोगों ने तो भीम आर्मी को न सिर्फ बदनाम किया, बल्कि ये आठ लोग तो भीम आर्मी को बर्बाद करना चाहते थे। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दोषी चाहे उनका भाई भी क्यों न हो उसे भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी जाति विशेष से विरोधी नहीं है। न ही वह महाराणा प्रताप जयंती मनाए जाने के खिलाफ थे। वह तो सिर्फ इतना चाहते थे कि फिलहाल यह स्थान संवेदनशील है, इसलिए यहां पर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन

---------
घटनास्थल पर मौजूद लोगों पर हो कार्रवाई
भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल का कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सच्चाई को छुपाया। न तो उन्हें सच बताया और न ही कमल वालिया को ही सच्चाई बताई। जिससे पता चलता है कि घटनास्थल पर मौजूद युवकों की मंशा सही नहीं रही। जानबूझकर मामले को बढ़ने दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों पर कार्रवाई की जाए और दोषी हैं तो कानून के तहत जो भी सजा हो उन्हें मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
--। भीम आर्मी का बहिष्कार करे दलित समाज
सहारनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने दलित समाज से भीम आर्मी का बहिष्कार किए जाने की मांग की है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दो वर्ष से जिले का माहौल खराब किया जा रहा है। कुछ लोग मेरठ में पकड़े गए हैं जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते थे। घटना की जानकारी होने के बावजूद भीम आर्मी ने जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया। बैठक में रणदीप सिंह पुंडीर, शिवकुमार राणा, संदीप राणा, देवेंद्र चौहान, महावीर चौधरी, नरेंद्र बालियान, विनोद गुर्जर, जगवीर गुर्जर, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र गर्ग, अमरीश सैनी, धनंजय त्यागी, अजय राणा, जितेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed