{"_id":"5afc6c844f1c1bdb408b5d66","slug":"11526492292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में भरी लकड़ियां सड़क पर गिरीं, स्कूली बस का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली में भरी लकड़ियां सड़क पर गिरीं, स्कूली बस का शीशा टूटा
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राली में लदी लकड़ियां सड़क पर गिरीं, स्कूली बस का शीशा टूटा
सरसावा। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से गिरी लकड़ियों की चपेट में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक मेटाडोर आ गयी। जिसका आगे का शीशा टूट गया और सारा कांच मेटाडोर के अंदर बिखर गया। गनीमत रही की किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
बुधवार सुबह अंबाला रोड पर थाने के सामने सहारनपुर की ओर से लकड़ियों से भी एक ट्रैक्टर ट्राली यमुनानगर की ओर जा रही थी। अचानक लकड़ियों पर बंधा रस्सा टूट गया और लकड़ियां नीचे गिरने लगी। इसी बीच पीछे से आ रही स्कूल वैन भी गिरती हुई लकड़ियों की चपेट में आ गई और कुछ लकड़ियां मेटाडोर के अगले शीशे का तोड़ती हुई जमीन पर आ गिरी। मेटाडोर के अंदर बैठे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। इसी बीच राहगीरों ने अनिष्ट की आशंका में जल्दी से सभी बच्चों को मेटाडोर से बाहर निकाला। बच्चों को सही सलामत देख सभी ईश्वर का धन्यवाद किया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके भाग निकला। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। उधर, जानकारी मिलते थाने से बाहर आई पुलिस ने स्कूली बच्चों को रवाना कर सड़क पर फैली लकड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।