{"_id":"5af5dd924f1c1be7408b4890","slug":"11526062482-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राजपाल निर्विरोध चुने गए चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राजपाल निर्विरोध चुने गए चेयरमैन
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव में भाजपा समर्थित राजपाल सिंह जुड्डा निर्विरोध चेयरमैन चुन लिए गए। इनके अलावा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले नौ प्रतिनिधि भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड का चुनाव संपन्न हुआ। देवबंद से भाजपा समर्थित राजपाल सिंह जुड्डा ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसलिए उनको निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया। इनके अलावा यूपीसीबी, पीसीएफ, पीसीओ, कॉपरेटिव टैक्स टाइल मिल बुलंदशहर, लेबर फेडरेशन, कॉपरेटिव तिलहन संघ को भेजे जाने वाले नौ प्रतिनिधियों का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हो गया। बृहस्पतिवार को चार संचालक पदों के लिए चुनाव हुआ था। इससे पूर्व दस संचालक निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव अधिकारी उपजिलाधिकारी डीपी सिंह रहे। भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
राजपाल सिंह जुड्डा को निर्विरोध जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन चुन लिया गया। अन्य समितियों को भेजे जाने वाले नौ प्रतिनिधियों का भी निर्विरोध संपन्न हुआ। - हरिंद्र सिंह, सहायक निबंधक, जिला सहकारिता विभाग