{"_id":"5ae0d0bf4f1c1b350b8b6836","slug":"11524682943-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत आसाराम को सजा होने के चलते पुलिस रही अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत आसाराम को सजा होने के चलते पुलिस रही अलर्ट
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आसाराम बापू को जोधपुर कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के चलते जिले भर में अलर्ट रहा। शहर और कस्बों में पुलिस को प्रमुख स्थानों पर नजर रखने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सक्रिय रही।
सहारनपुर में हकीकत नगर, घंटाघर, देहरादून चौक, कोर्ट रोड समेत प्रमुख क्षेत्रों में संबंधित थाने द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस अधिकारी भी लगातार जिले भर की स्थिति की जानकारी लेते रहे। दोपहर बाद आसाराम को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के बाद सभी क्षेत्रों में पुलिस को बाजारों एवं कालोनियों में भ्रमण किए जाने के निर्देश दिए गए। हालांकि जिले में कहीं से भी अनुयायियों एवं समर्थकों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया की सूचना नहीं है।