{"_id":"5ab54e744f1c1b00768b74b4","slug":"11521831540-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा है मेरी मां पर झूमे श्रद्घालु 16-34-47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा है मेरी मां पर झूमे श्रद्घालु 16-34-47
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में छठें नवरात्र पर मां दुर्गा के जयकारों की धूम रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया।
श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि नवदुर्गा की आराधना से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है और पापों से मुक्ति मिलती है। संदीप शर्मा ने भजन सुनाकर मां की कृपा का अनुभव कराया। उन्होंने दुर्गा है मेरी मां, हर-हर महादेव, इतनी शक्ति हमें देना दाता भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। पंकज पाठक ने भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। ज्योति प्रज्ज्वलित आचार्य संजीव शास्त्री, पूजा, रोहित मल्होत्रा ने की। पूनम पाठक, सचिन गुप्ता, नेहा, दीपक, एकता भाटिया, हरिओम गुप्ता, गोपाल, मनोज आदि मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मिलन मेहता ने मां की महिमा के बारे में बताया। मनीष तनेजा, असित सिंघल, अरुण सिंघल, अमनदीप, सुुधांशु, चंचल मक्कड़, गोपाल अरोड़ा, दिनेेश सेठी मौजूद रहे। राधा-विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के तत्वाधान में मां भगवती की आराधना की गई। गोविंदनगर स्थित वैष्णो सिद्धपीठ महाकाली भैरव मंदिर में पंडित जितेंद्र गौड़ ने आरती कराई। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। श्री दुर्गा मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री साईंधाम, श्री नारायणपुरी मंदिर, मंशापूर्ण श्री हनुमान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।