फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुकदमे लंबित रहने पर डीएम ने लगाई फटकार

मुकदमे लंबित रहने पर डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे लंबित रहने पर डीएम ने लगाई फटकार
नगर की संपत्तियों का भौतिक सर्वे होगा
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक के न्यायालयों में वर्षों से लंबित मुकदमों का निस्तारण न होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका की आय के साधन बढ़ाने के लिए नगर की संपत्तियों का भौतिक सर्वे शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी पीके पांडेय बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में स्थित सरकारी विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे। यहां उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और न्यायिक तहसीलदार के न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षों से मुकदमे लंबित रहने पर तहसीलदार और न्यायिक तहसीलदार को इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय पर गांवों के अभिलेखों को कर्मवार लगाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने आपूर्ति कार्यालय, संग्रह कक्ष, रजिस्ट्री कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बाद में विकास खंड कार्यालय देखने के साथ ही सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर चिकित्सकों की कमी पर संज्ञान लिया। उन्होंने माना कि जनपद स्तर पर ही चिकित्सकों की कमी है। आईएमए से वार्ता करके इस कमी को दूर करने पर काम किया जाएगा ताकि तहसील स्तर पर भी विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कहा कि 1922 में नगर पंचायत बोर्ड का दर्जा मिलने के बाद आय के स्रोत बढ़ाने पर काम नहीं किया गया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को नगर में संपत्तियों का भौतिक सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही संपत्ति कर का पुनरीक्षण कराने के अलावा वाटर टैक्स पर भी ध्यान देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को एक माह के अंदर निर्देशों को पूरा कराने को कहा। जिलाधिकारी ने इस मौके पर थाने का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम अमित असेरी, तहसीलदार महेंद्र कुमार, अपर तहसीलदार चंद्रकांता, नायब तहसीलदार , आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed