{"_id":"5aa2d40c4f1c1bb9758b485b","slug":"11520620556-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनखेड़ी में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश के लिए निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनखेड़ी में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश के लिए निरीक्षण
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव नैनखेड़ी में तालाब के सुंदरीकरण और ग्रामीण पर्यटन स्थल की संभावनाओं को तलाशने के लिए एसडीएम नकुड व गंगोह बीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि यदि सभी ग्रामीण सहयोग दें तो गांव नैनखेड़ी को जिला सहारनपुर में प्रथम पर्यटन स्थल बनाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
नकुड़ एसडीएम अमित आसेरी व बीडीओ गंगोह शौकत अली ने गांव नैनखेड़ी में स्थित तालाब व आसपास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह व ग्रामीणों से विचार विमर्श किया और पर्यटन स्थल विकसित करने हेतु सुझाव दिए। एसडीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस परियोजना से महिलाओं को भविष्य में नये रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, लेखपाल अनिल गुप्ता, ब्रह्म सिंह, सोम सिंह, भोजराज पंवार, अनूप सिंह, कंवर पाल, विजयपाल, डा. लक्ष्मीचंद, हरपाल सिंह, दीपक, नीरज, अंकुर आदि मौजूद रहे।