फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की मांग

सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की मांग

Thu, 18 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की मांग
छुटमलपुर/बेहट (सहारनपुर)।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रंडौल के ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव की सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट, होली चबूतरे, जोहड़ आदि पर किए गए इन अवैध कब्जों के चलते उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

गांव के फूल्ला पुत्र रायला, प्रिंस, विजय कुमार, विजयपाल, संजीव, अरविंद कुमार, पप्पु, दीपक कुमार, अमित, सतपाल, धर्म सिंह, राधेलाल, सुमन आदि ग्रामीणों ने एसडीएम बेहट को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि गांव के खसरा नंबर 585, 594, 595, 729, 731, बंजर के 798, होली दहन के 730-731, पंचायत घर के 490-652, जोहड़ के 662-668, हरजिन मरघट के 807 और 642 पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इन पर किसी ने पशु बांध रखे हैं तो किसी ने कुरढ़ी डाल रखी है। यदि कब्जाधारियों का विरोध किया जाता है तो वे मरने मारने पर उतर जाते हैं। इन जमीनों पर कब्जे के चलते उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पशु अस्पताल और बाल्मीकियों के मंदिर के पास की जमीन पर भी अवैध कब्जे कर रखे हैं। ग्रामीणों ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed