फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों को दिए आय दोगुनी करने के टिप्स

किसानों को दिए आय दोगुनी करने के टिप्स

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
किसानों को दिए आय दोगुनी करने के टिप्स
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषक एवं वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स दिए। कहा कि यदि किसान कृषि में वैज्ञानिक तरीके अपनाएं तो उनकी आय दोगुनी होने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक के आधार पर खेती करने और फसल विविधिकरण कर सब्जियों और फूलों की खेती करने पर आय दोगुनी हो सकती है। उन्होंने बसंत कालीन गन्ने के साथ खीरा और गेंदे की सहफसली खेती करने की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. आईके कुशवाहा ने जैव एजेंटों आदि का प्रयोग कर जैविक खेती करने पर बल दिया। साथ ही आय बढ़ाने के लिए मशरूम का उत्पादन करने की सलाह दी। डॉ. महावीर सिंह ने शस्य वैज्ञानिक द्वारा फसल चक्र अपनाकर दलहनी एवं तिलहनी फसलों का समावेश करने की जानकारी दी। दलहनी फसलों के उगाने से मृदा का स्वास्थ्य भी सुधरता है। डॉ. विकास कुमार ने गन्ने के बेहतर उत्पादन की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. रीता, डॉ. अशोक आदि ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर आय बढ़ाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed