फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली के बकाएदारों पर विद्युत निगम ने कसा शिकंजा

बिजली के बकाएदारों पर विद्युत निगम ने कसा शिकंजा

Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजली के बकाएदारों पर विद्युत निगम ने कसा शिकंजा
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में विद्युत निगम ने बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बकाएदार सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए तथा बड़े बकाएदारों पर भी नजर गड़ा दी है। विद्युत निगम ने कर्मचारियों के लिए भी वसूली करने पर स्कीम दी है और लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत वसूली किए जाने पर 12 प्रतिशत इंसेंटिव दिए जाने का ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पर्याप्त बिजली की सप्लाई एवं बढ़ती खपत ने बिजली के बिलों में तो वृद्धि कर दी है। लेकिन विद्युत निगम के लिए बिलों की वसूली करना चुनौती बन गया है। जिले भर में 50 करोड़ रुपये से अधिक के बकाए की वसूली के लिए विद्युत निगम ने हर तरह से प्रयास शुरू कर दिए हैं। विद्युत निगम ने टीमें बनाकर रात में एवं तड़के ही छपामारी करने की कारवाई शुरू करा दी है। जिससे बिजली की चोरी पकड़ी जा सके। जबकि वसूली के लिए दबाव बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। विद्युत निगम अब तक लोक निर्माण विभाग, गन्ना भवन, सरसावा के थाना समेत कई कार्यालयों की बिजली काटी जा चुकी है। इसके साथ ही विद्युत निगम ने वसूली के लिए कर्मचारियों के भी लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अस्थायी कर्मचारी से लेकर अधिशासी अभियंता तक सभी को लक्ष्य दिया जा रहा है। 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर कर्मचारी को 12 प्रतिशत इंसेंटिव दिया जाएगा। देहात क्षेत्रों में 80 प्रतिशत वसूली पर ही कर्मचारियों को इंसेंटिव मिलेगा।
विज्ञापन


विद्युत निगम का बकाया है 50 करोड़
सहारनपुर। जिले भर में विद्युत निगम का 50 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक नगरीय क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ का बकाया बताया जा रहा है। जबकि देहात क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली की सप्लाई अधिक होने से बिजली का बकाया भी अधिक हो गया है। जिसके वसूली के प्रयास कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed