{"_id":"5a47d9ed4f1c1b0b788b5acf","slug":"11514658285-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शुगर मिलों द्वारा गन्ना ढुलाई 40 पैसे प्रति किलोमीटर से अधिक काटने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने डीएम पीके पांडे को राज्यपाल राम नाईक के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों से ब्याज सहित पेमेंट कराया जाए।
शनिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में रालोद ने कहा कि प्रदेश में गन्ना और आलू किसानों की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। उन्होंने प्रदेश में गन्ना मूल्य में 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी करने और बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों से ब्याज सहित पेमेंट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिलों द्वारा सरकारी घोषणा के मुताबिक 40 पैसे प्रति क्विंटल से अधिक ढुलाई नहीं काटी जानी चाहिए। ज्ञापन में उन्होंने बिजली की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। उन्होंने आलू की फसल के सही दाम नहीं मिलने पर रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को जनवरी के अंत तक आलू की सरकारी खरीद कराने और लाभप्रद समर्थन मूल्य की घोषणा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, चौधरी धीर सिंह, अर्जुन सिंह, अनुज वर्मा, हरपाल वाल्मीकि, जाहिद हसन, जब्बार अली, फरहद अली, राजकुमार, नरेंद्र, अयूब, जान मोहम्मद, जुलफान आदि रहे।