{"_id":"5a2edb494f1c1b193e8b811c","slug":"11513020233-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों के बीच वन-वे प्लान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों के बीच वन-वे प्लान ध्वस्त
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरी तैयारियों के बीच वन-वे प्लान ध्वस्त
सहारनपुर। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा लागू किया गया वन-वे प्लान पहले दिन ही ध्वस्त हो गया। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच वन-वे लागू करने से कई इलाकों में जाम लगा रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महानगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा वन-वे प्लान बनाया गया था। इसे सोमवार को लागू कर दिया गया। पहले ही दिन वन-वे प्लान पूरी तरह फेल हो गया। शहर के कई इलाकों में जाम लगा रहा। सदर तिराहे से लेकर जिला अस्पताल चौक तक पूरे दिन यातायात व्यवस्था ठप रही और वाहन रेंगकर चलते रहे। पांच मिनट का सफर लोगों को एक घंटे में तय करना पड़ा। इसी तरह कचहरी पुल और घंटाघर पर भी यातायात व्यवस्था ठप रही। दीवानी कचहरी पुल से घंटाघर जाने वाले वाहनों को वाया जीपीओ रोड होते हुए अग्रसेन चौक से घंटाघर जाने दिया गया। लेकिन बीच में सड़क पर चल रहे रोडवेज बस स्टैंड के कारण जाम लगा रहा। इन इलाकों में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई। वहां पर लोगों ने सड़कों पार्किंग बनाकर वाहन खड़े कर दिए। इससे स्थिति अधिक खराब हो गई। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वन-वे प्लान में सुधार किया जाएगा।