{"_id":"5a1efd4a4f1c1b6a678bed20","slug":"11511980362-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए लगेंगे 21 टेबिल, होंगे 26 राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए लगेंगे 21 टेबिल, होंगे 26 राउंड
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए तमाम व्यवस्थाओं की तैयारी लगभग हो चुकी है। नगर निगम में इसके लिए 21 टेबल लगाए जाएंगे और 26 राउंड होने की उम्मीद है। मतॎगणना टेबल पर इस बार एक समय में प्रत्याशी और उनके एजेंट में से एक ही रहेगा। हालांकि आयोग के निर्देश पर इसमें आंशिक फेरबदल भी हो सकता है।
मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। नगर निगम चुनाव में 530 बूथ हैं। सेंट्रल वेयरहाउस कारपोरेशन परिसर में मतगणना के लिए 21 टेबिल लगाने की तैयारी है। मतगणना में 26 राउंड होंगे। परिणाम के दोपहर करीब 2 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को आरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार मतगणना टेबिल पर एक समय में प्रत्याशी या उसका एजेंट मौजूद रहेगा। मतगणना के बाद ईवीएम को तहसील के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को वे ही आरओ पास जारी करेंगे जिन्होंने उनका पर्चा जमा किया था।