{"_id":"5a11d7a24f1c1b95188b4f99","slug":"11511118754-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत
बेहट। मांझीपुर गांव के एक ग्रामीण ने गांव के ही कुछ लोगों पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। मांझीपुर निवासी नेत्रपाल का कहना है कि उनके गांव में ग्राम समाज की भूमि में पट्टे आंवटित किए गए थे। ये 15 साल पहले निरस्त कर दिए गए थे। लेकिन अभी तक गांव के कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर कब्जा किया हुआ है। आरोप है कि कब्जाधारियों की हलका लेखपाल से सांठगांठ है। इसके चलते वे ग्राम समाज की भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। अभी भी कुछ लोग गेहूं की बुआई करने की फिराक में है और कुछ ने बुआई कर दी है। उसने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए उपजिलाधिकारी बेहट के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।