फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्काउट शिविर में दिखाए हैरतअंगेज करतब

स्काउट शिविर में दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mon, 20 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्काउट शिविर में दिखाए हैरतअंगेज करतब
स्काउट शिविर में दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन


गागलहेड़ी। आईएचएम एकेडमी में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह में स्काउट एवं गाइड ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया। इससे पूर्व तीन दिन तक आईएचएम एकेडमी रसूलपुर पापडेकी परिसर में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के शिविर में विद्यार्थियों ने रस्सी में गांठें लगाना, मीनारें बनाना, टेंट बांधना, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, रस्सी पर चढ़ना, आग के गोले से निकलना, आपदा के वक्त ऊंची इमारत से घायलों को सुरक्षित निकालने आदि करतब सीखे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे स्कूल प्रबंधक मोहसीन अली ने कहा कि स्काउट गाइड के जरिये बच्चो को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यही बच्चे भविष्य में आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से समाज और देश सेवा का जज्बा भी पैदा होता है। इस मौके पर स्काउट गाइड ट्रैनर मोनी ने प्रतिभागियों से आहवान किया कि जो भी उन्होंने शिविर में सीखा है उसका उपयोग समाज हित में करें। इस मौके पर विश्वास कपिल, राजेश कुमार , मुरसलीन, लतीफ, मुस्तफा, शमा, शिवम, मुस्कान, रिहान, आफरीन, जिंदा हसन, खुर्शीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed