{"_id":"5a01fe294f1c1ba7678ba113","slug":"11510080041-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण को नेताओं के बिगड़ने लगे बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण को नेताओं के बिगड़ने लगे बोल
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण के लिए नेताओं की जुबान फिसलने लगी है। देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली के विवादित बयान के बाद अब भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने पूर्व विधायक माविया अली व पूर्व मंत्री मो. आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस विवादित बयान की वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन व खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया है।
दो दिन पहले पूर्व विधायक माविया अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। समाचार पत्रों में उक्त बयान छपने के बाद भाजपाइयों में रोष फैल गया। इसके जवाब में भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने एक टीवी चैनल पर दिए बयान में पूर्व विधायक माविया अली व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्हें धमकी दे डाली। राणा ने आरोप लगाया कि आजम खां के इशारे पर माविया अली ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर निकाय चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। राणा ने प्रशासन से माविया अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो माविया को बंगाल की खाड़ी में छोड़ आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने माविया अली को आतंकी हाफिज सईद की गोद में छोड़कर आने की भी धमकी भी दी। भाजपा नेता के इस बयान का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन व खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि पूर्व विधायक माविया अली और भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा के बयानों की वीडियो की जांच करवाई जाएगी। उधर, मोहल्ला पठानपुरा में समाजवादी पार्टी की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर भाजपा नेता द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। खुशनसीब खान ने कहा कि आजम खां प्रदेश के ऐसे नेता हैं जिनसे प्रदेश की राजनीति का इतिहास है। भाजपा नेता गजराज राणा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी इस बात को प्रमाणित करती है कि किस तरह की मानसिकता के लोगों को भाजपा ने पार्टी में पनाह दे रखी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक माविया अली हिंदू-मुस्लिम एकता के अलंबरदार हैं। उन्होंने हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता व भाईचारे के लिए काम किया है। आजम खां व माविया अली पर विवादित बयानबाजी करने वाले भाजपा के छुटभैया कार्यकर्ता पहले अपने गिरेबान में झांके। इस मौके पर कलीम खान, आसिफ खान, मसूद खान, जर्रार खान, इफ्तखार खान, शकील खान आदि रहे।