{"_id":"59a5bcf44f1c1b0e278b4680","slug":"11504034036-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम में भाजपाइयों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम में भाजपाइयों का हंगामा
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम में भाजपाइयों का हंगामा
सहारनपुर। भाजपा के ‘संकल्प से सिद्धि और नव भारत निर्माण’ कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ पदाधिकारियों का मंच से नाम नहीं लिया गया। पदाधिकारी कार्यक्रम छोड़कर बाहर चले आए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद मंत्री गिरीश चंद यादव ने कार्यकर्ताओं को नव भारत निर्माण का संकल्प दिलाया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
मंगलवार को जनमंच सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव शामिल हुए। शुरूआत में संयोजकों ने मंच से भाजपा के कुछ पदाधिकारियों का नाम नहीं लिया। इससे नाराज पदाधिकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए जनमंच से बाहर आ गए। इसी बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को किसी तरह शांत किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को दुनिया में सर्वोच्च शिखर पर ले जाना है। केंद्र सरकार देश के सबसे निचले तबके को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू कर रही है। जनहित में 104 योजनाओं को चलाया गया है। इसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा, लाज कृष्ण गांधी, मनोज चौधरी, हरीश मलिक, मानवीर पुंडीर, नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, किशोर शर्मा, डा. राजीव चौधरी, अमरकांत राणा, आचार्य राजेंद्र अटल, धमेंद्र रोड, नीरज गुप्ता, मनोज ठाकुुर, अवनीत कौर, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फिर सामने आई गुटबाजी
सहारनपुर। नगर विकास राज्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा गुटबाजी का नतीजा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि गुटबाजी के चलते ही कुछ पदाधिकारियों के नाम मंच से नहीं लिए गए। इससे नाराज होकर वह कार्यक्रम छोड़कर बाहर आ गए। भाजपा में पिछले काफी समय से गुटबाजी चल रही है। इसकी शिकायत कई पदाधिकारी हाईकमान को कर चुके हैं। पदाधिकारी गुपचुप तरीके से हाईकमान को शिकायती पत्र लिख रहे हैं।