फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिटी मजिस्ट्रेट से मिले शिक्षक, ज्ञापन सौंपा

सिटी मजिस्ट्रेट से मिले शिक्षक, ज्ञापन सौंपा

Tue, 29 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट से मिले शिक्षक, ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत अनेक मांगों को लेकर सीनियर बेसिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इससे पहले तमाम पदाधिकारियों ने हकीकत नगर तिराहा स्थित रामलीला मैदान पर बैठक कर शिक्षक समस्याओं पर मंथन किया।
विज्ञापन

संगठन ने हकीकत नगर तिराहा स्थित रामलीला मैदान पर धरना देने का एलान किया हुआ था। सोमवार को वह धरना देने के लिए इकट्ठा हुए थे, मगर धारा 144 लगी होने की वजह से उन्होंने बैठक की। अध्यक्षता कर रहे शिवचरण शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षक समस्याओं को लेकर संघर्ष करता आ रहा है। सरकारें शिक्षक समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में वह आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कार्यों की जांच कराने की मांग की। बैठक का संचालन आदित्य पंवार ने किया। मंसूर अहमद, संदीप सैनी, रमेश चंद सैनी, लोकेश चौधरी, रजनीश शर्मा, रामभज शर्मा, हरप्रकाश सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, रोहित कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद सभी पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed