फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेक इन इंडिया : चम्मच बनाने की फैक्ट्री का शुभारंभ

मेक इन इंडिया : चम्मच बनाने की फैक्ट्री का शुभारंभ

Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेक इन इंडिया : चम्मच बनाने की फैक्ट्री का शुभारंभ
देवबंद (सहारनपुर)। मेक इन इंडिया तथा स्टार्ट अप के तहत मकबरा रोड पर महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज के नाम से लघु उद्योग की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन रविवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व उनके द्वारा देवबंद विधानसभा में लकड़ी से निर्मित कारखानों व प्लाइवुड उद्योग को जनपद में बढ़ावा देने की मांग की गई थी। उनकी इस मांग पर सरकार ने पूरा कर अमलीजामा पहनाने का काम किया। देवबंद में इस योजना के अंतर्गत पापुलर की लकड़ी के निर्मित चम्मच बनाने की फैक्ट्री का शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों पर प्रमुखता दे रही है। देवबंद विधानसभा में जितने भी अधूरे कार्य पड़े हैं उन्हें पूरा कराने की काम किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता, डा. महेंद्र सैनी, नितिन गुप्ता, राकेश गांगुली, गजराज राणा, आशुतोष गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, वैभव अग्रवाल, विपिन भारतीय, रजनी शर्मा, शेखर वर्मा, पंकज त्यागी, विपिन गर्ग, विकास त्यागी, अशोक गुप्ता, मनोज बंसल, अरविंद बंसल, चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed