फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल

बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल

Mon, 21 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल
बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंदेवड़-हथनीकुंड रोड पर एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। बस चालक घटना के बाद फरार हो गया। मरने वाले युवक रामपुर जनपद के रहने वाले हैं।
हादसा सुबह करीब आठ बजे रायपुर और नौशेरा के बीच हुआ। सहारनपुर-विकासनगर रूट की निजी बस सहारनपुर से सवारियां लेकर हथनीकुंड बैराज जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथनीकुंड़ बैराज की तरफ से तीन युवक बाइक पर आ रहे थे। बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक समेत सड़क गिरने के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में ओमिद (21) पुत्र बबलू निवासी मोहनपुरा थाना सुहार जनपद रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश (19) पुत्र दौलतराम एवं यामीन पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मोहनपुरा जनपद रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से बेहट सीएचसी पहुंचाया। यहां दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही दिनेश ने भी दम तोड़ दिया। यामीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक हरियाणा के जनपद यमुनानगर के कस्बा लोदीकोट में किराए के मकान में रहकर पीओपी करने का काम करते थे। रविवार सुबह तीनों युवक बाइक पर गांव रायेपुर में किसी के यहां पीओपी का काम करने के लिए आ रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे की जिम्मेदार बस की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed